कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक घरेलू शाकाहारी थाली की कीमत अक्टूबर-2025 में सालाना आधार पर 17% घटकर ₹27.8 जबकि नॉनवेज थाली की कीमत 12% घटकर ₹54.4 पर आ गई है। टमाटर की कीमत सालाना आधार पर 40%, प्याज की 51% और आलू की 31% कम हुई जिसके कारण यह गिरावट आई है।