आलू सबसे पहले कहां उगाया गया था और यह भारत कैसे पहुंचा?

दक्षिण अमेरिका के ऐंडीज़ पर्वत क्षेत्र (अब पेरू और बोलिविया) में सबसे पहले (करीब 7,000 वर्ष पहले) आलू को उगाया गया था और 16वीं सदी में यह यूरोप पहुंचा। आलू को 17वीं सदी के आसपास भारत लाया गया और पुर्तगाली इसे यहां लाए थे। गौरतलब है, दुनिया की लगभग 2/3 आबादी आलू को मुख्य भोजन के रूप में खाती है।