ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने ‘गैर-स्थानीय कर दर्जा’ को लेकर विवाद के बीच कहा है कि वह दुनियाभर में होने वाली अपनी कमाई पर यूके में टैक्स का भुगतान करना शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं इसलिए मैं ऐसा करूंगी, मैं नहीं चाहती कि मेरे टैक्स स्टेटस के चलते मेरा परिवार प्रभावित हो।"