संभल (यूपी) में रविवार को 10-12 कुत्तों के झुंड ने एक 9-वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां व दादी पहुंचीं तबतक कुत्तों ने बच्ची का एक हाथ-पैर काटकर अलग कर दिया था और हाथ खींचकर ले गए। बच्ची, मां-दादी संग चारा लेने गई थी और वहां से घर लौट रही थी।