आवारा कुत्ते के साथ सेक्स करता पकड़ा गया महाराष्ट्र का 40-वर्षीय शख्स, केस दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र) में आवारा कुत्ते के साथ सेक्स करते पकड़े गए प्रीतम साहू नामक 40-वर्षीय शख्स के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शुभम चंदालिया नामक लोकल वॉलंटियर ने यह घटना रिपोर्ट की और योगिता नार्वेकर नामक पशु अधिकार कार्यकर्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस को वीडियो सबूत सौंपा गया है।