महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्ते से बचकर भाग रहे 18 वर्षीय हर्षल शिंदे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने दोस्त को छोड़ने शनि नगर इलाके में गए थे जहां एक कुत्ते ने उनका पीछा किया। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज़ दौड़ने से उनके दिल पर तनाव पड़ा। हर्षल की तीन साल पहले हार्ट सर्जरी हुई थी।