आवारा कुत्तों के डर से केरल में बंदूक लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचा पिता
कासरगोड (केरल) में आवारा कुत्तों के डर से एक शख्स एयर गन लेकर अपनी बेटियों और अन्य बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचा। एक वीडियो में बच्चों के आगे-आगे चलते दिख रहे शख्स ने कहा कि अगर कोई कुत्ता हमला करता है तो वह गोली चला देगा। उसने मीडिया से कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी ज़िम्मेदारी है।