inshorts

आवेश को टीम में चाहते थे पंत लेकिन यह हमारे बजट के बाहर हो गया: पार्थ जिंदल

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बताया है कि ऋषभ पंत चाहते थे कि पेसर आवेश खान को टीम में बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा, "हमने कोशिश की लेकिन यह हमारे बजट के बाहर हो गया...मुझे लगता है हमारे पास अच्छा स्क्वॉड है।" गौरतलब है, आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹10 करोड़ में खरीदा है।