एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया है कि गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान और हेलीकॉप्टर में सवार रहे सभी 67 लोगों की मौत होने की आशंका है। गौरतलब है कि अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर के बीच हवा में टक्कर हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, पोटोमैक नदी से अब तक करीब 28 शव बरामद हुए हैं।