आशा है कि और पर्यटक इससे जुड़ेंगे: 'गंगा विलास' क्रूज़ की यात्रा पूरी होने पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज़ 'एमवी गंगा विलास' की 50 दिनों की पहली यात्रा के समापन पर कहा है, "एक विशेष यात्रा पूरी हुई।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत व विदेश से और अधिक पर्यटक 'गंगा विलास' क्रूज़ की यात्रा में शामिल होंगे।" इस क्रूज़ ने 13 जनवरी को यात्रा शुरू की थी।