पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है। उन्होंने टीम में 3 स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन और 2 विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को शामिल किया है। नेहरा ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि रोहित शर्मा और के.एल. राहुल टूर्नामेंट में ओपनिंग करें।