लखीमपुर (यूपी) हिंसा मामले में राज्य पुलिस मुख्यालय के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा घटना के समय अपने ठिकाने के बारे में नहीं बता सके। अग्रवाल ने कहा, "पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड में अधिक जानकारी लेने की कोशिश की जाएगी।"