आसिम मुनीर बनेंगे पाकिस्तानी सेना के CDF, जानें भारत में इसके बराबर कौन सा पद है?
पाकिस्तान ने सभी रक्षा बलों के प्रमुख के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज़ (सीडीएफ) का नया पद बनाया है जिस पर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर नियुक्त होंगे। भारत में इसका समकक्ष पद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) है जिस पर जनरल अनिल चौहान कार्यरत हैं। गौरतलब है, भारत में सीडीएस पद 2019 में बना था।