रेप के दोषी आसाराम को 3-माह की अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद पुलिस ने रेप पीड़िता के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दरअसल, पीड़िता के पिता ने आसाराम को ज़मानत मिलने पर चिंता जताते हुए कहा है कि उन्हें अपने परिवार पर हमला होने की आशंका है। उन्होंने कहा, "आश्चर्य है...कोर्ट लगातार आसाराम को ज़मानत दे रहा है।"