आसाराम को HC से मिली 6 माह की अंतरिम ज़मानत, जोधपुर में अस्पताल से निकलकर पहुंचा आश्रम

यौन उत्पीड़न और रेप के दोष में उम्रकैद की सज़ा काट रहे आसाराम को राजस्थान और गुजरात हाईकोर्ट ने 6 महीने की अंतरिम ज़मानत दी है। आसाराम जोधपुर के प्राइवेट आरोग्यं अस्पताल से रिहा होकर पालगांव स्थित आश्रम पहुंचा जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर उसका स्वागत किया। कोर्ट ने आसाराम को स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम ज़मानत दी है।