आसाराम को एक बार फिर मिली राहत, राजस्थान HC ने 7 जुलाई तक बढ़ाई अंतरिम ज़मानत
यौन उत्पीड़न के आरोपों में उम्रकैद की सज़ा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर दी गई अंतरिम ज़मानत को 7-जुलाई तक बढ़ा दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आसाराम किसी धार्मिक सभा में शामिल नहीं होंगे, भीड़ इकट्ठा नहीं करेंगे और देश छोड़कर नहीं जाएंगे। गौरतलब है, आसाराम 2013 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है।