कीव (यूक्रेन) स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को तीसरी एडवाइज़री में कहा, "हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर हवाई सायरन या बम की चेतावनी सुनाई दे रही है।" एडवाइज़री में कहा गया, "अगर आप ऐसी स्थिति का सामना करते हैं...तो गूगल मैप पर आसपास के बम शेल्टर्स की एक सूची है जिनमें से अधिकतर अंडरग्राउंड मेट्रो में स्थित हैं।"