आसमान छूने लगा हवाई किराया! इंटरनैशनल फ्लाइट्स 150% तो घरेलू उड़ानें 70% तक हुईं महंगी
मिडल ईस्ट एयरस्पेस बंद होने और ATF (विमान ईंधन) की कीमतों में 100% उछाल के चलते हवाई किराए आसमान छू रहे हैं। भारत से उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए 50-150% तक बढ़ गए हैं। घरेलू उड़ानें भी 70% तक महंगी हुई हैं जिससे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-बेंगलुरु जैसे व्यस्त रूट पर सफर करना काफी महंगा हो गया है।