शनिवार रात आसमान में 6 ग्रह शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस एक सीध में नज़र आए जिसकी तस्वीर सामने आई है। नेपच्यून और यूरेनस को छोड़कर अधिकांश ग्रह नग्न आंखों से दिखे लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सका। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन ग्रहों की तस्वीरें शेयर की हैं।