आसान नहीं है प्रोफेशनल स्पोर्ट्स, आपकी उम्र को देखकर कोई छूट नहीं देता: धोनी
सीएसके के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एमएस धोनी ने कहा है, "प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेलना आसान नहीं होता है, आपकी उम्र को देखकर कोई आपको छूट नहीं देता है।" उन्होंने कहा, "सबसे मुश्किल चीज़ है...मैं सालभर लगातार क्रिकेट नहीं खेलता हूं इसलिए मेरा फिट रहना ज़रूरी है। खेलते हुए उन युवा खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा रहती है जो फिट हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।"