आस्था ही है जो हमें तूफानी समुद्र के पार ले जाती है: महात्मा गांधी को कोट कर आरबीआई गवर्नर

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने महात्मा गांधी को कोट करते हुए अपने मौद्रिक नीति भाषण के समापन में कहा, "यह आस्था ही है...जो हमें तूफानी समुद्रों में ले जाती है, आस्था है जो पहाड़ों को हिला देती है...और आस्था ही है जो समुद्र को लांघ सकती है।" उन्होंने कहा कि आरबीआई भारतीय अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए तैयार है।