भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर हुए विशेष टी20 मैच में शुक्रवार को हरभजन सिंह के नेतृत्व वाली इंडिया महाराजा ने जैक कैलिस की कप्तानी वाली वर्ल्ड जायंट्स को 6-विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 170/8 का स्कोर बनाया था। इंडिया महाराजा ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।