इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और इसी के साथ तीनों प्रारूपों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके 14 साल के करियर का अंत हो गया है। गौरतलब है कि 36 वर्षीय वोक्स को पिछले हफ्ते इंग्लैंड की ऐशेज़ टीम में शामिल नहीं किया गया था।