इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने खेले हैं कितने टेस्ट मैच और कैसा रहा है उनका प्रदर्शन?
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान बनाए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 39.05 की औसत से कुल 781 टेस्ट रन बनाए है जिनमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका इंग्लैंड के खिलाफ उच्चतम टेस्ट स्कोर 146 है।