इंग्लैंड के खिलाफ हर्षित राणा व यशस्वी जायसवाल ने किया वनडे डेब्यू

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जा रहे पहले मुकाबले में हर्षित राणा व यशस्वी जायसवाल ने अपना वनडे डेब्यू किया। बुधवार शाम घुटने में चोट लगने के चलते विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। यह 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड की आखिरी वनडे सीरीज़ है।