inshorts

इंग्लैंड का बिज़नेसमैन बना संन्यासी, विदेशियों से धर्म पर हुई बहस; लोग बोले- सनातन ही सत्य

पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल) में भगवावस्त्रधारी साधु का 3-विदेशी युवकों से सनातन और ईसाई धर्म पर बहस का वीडियो वायरल है। खुद को इंग्लैंड के पूर्व-कारोबारी बताने वाले संन्यासी, बाइबल की आयत 'जॉन 3:16' के जवाब में बोले कि वह और उनके जैसे कई साधुओं का जीवन जगत कल्याण के लिए समर्पित है। वीडियो पर यूज़र ने लिखा, "सनातन ही सत्य।"