इंग्लैंड को मिली T20I क्रिकेट के इतिहास की उसकी सबसे बड़ी हार, 4-1 से सीरीज़ जीता भारत

भारत ने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में खेले गए पांचवें टी20I मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज़ 4-1 से जीत ली है। टी20I क्रिकेट के इतिहास में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले इंग्लैंड को उसकी सबसे बड़ी हार 2012 में मिली थी जब भारत ने उसे 90 रनों से हराया था।