इंग्लैंड के शख्स ने खोजा 10 करोड़ साल पुराने प्राचीन डायनासोर का पदचिह्न

इंग्लैंड के जीवाश्‍म विज्ञानी जो थॉम्पसन ने प्राचीन डायनासोर का करीब 10 करोड़ साल पुराना पदचिह्न खोजा है। थॉम्पसन के मुताबिक, इगुआनोडोन नामक डायनासोर का लगभग 3 फीट लंबा पदचिह्न इंग्लैंड के एक समुद्र तट पर मिला है। थॉम्पसन ने कहा, "संभव है कि यह इगुआनोडॉन की एक ऐसी प्रजाति हो जिसके बारे में हमें अभी तक पता नहीं है।"