inshorts

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20I के लिए प्लेइंग 11 का किया एलान

इंग्लैंड ने कोलकाता में 22 जनवरी को भारत के खिलाफ होने वाले पहले टी20I के लिए प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। कप्तान जॉस बटलर की जगह मैच में फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग करेंगे। सॉल्ट और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे जबकि बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। प्लेइंग-11 में जोफ्रा आर्चर व मार्क वुड समेत 4 तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं।