इंग्लैंड ने भारत में अब तक खेली कितनी वनडे सीरीज़ और आखिरी बार कब जीती थी वनडे सीरीज़?

कटक वनडे में भारत की जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत में अपनी लगातार सातवीं वनडे सीरीज़ गंवा दी। इंग्लैंड ने भारतीय धरती पर कुल 11 वनडे सीरीज़ खेली हैं। इंग्लैंड ने 1993 और 2002 में भारत के खिलाफ 2 सीरीज़ ड्रा की थीं। इंग्लैंड ने भारत में केवल एक वनडे सीरीज़ जीती है जो 1984 में खेली गई थी।