इंग्लैंड में 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बने केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल ने इंग्लैंड में 1,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। राहुल से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (1575 रन), राहुल द्रविड़ (1376 रन), सुनील गावस्कर (1152 रन) और विराट कोहली (1096 रन) हासिल कर चुके हैं। इंग्लैंड-भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच जारी है।