जर्मनी में जन्मे मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की विज्ञान से इतर वायलिन बजाने में भी रूचि थी। अब इंग्लैंड में आइंस्टीन की वर्ष 1894 में निर्मित पहली वायलिन £860,000 (लगभग ₹10.16-करोड़) में नीलाम हुई है। इसे डोमिनिक विंटर ऑक्शनियर्स नामक नीलामी घर ने बेचा है। नीलामी में एक किताब भी शामिल है जो £2,200 (लगभग ₹2-लाख) में बिकी है।