पर्थ में खेले गए पहले ऐशेज़ मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली 8-विकेट की हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड टीम की आलोचना की है। उन्होंने X पर लिखा, "2023 ऐशेज़ की शुरुआत में इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी में कई बड़ी गलतियां की थीं…वे 2-0 से पिछड़ गए थे…और यहां भी वही गलतियां दोहराई जा रही हैं।"