भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज़ से पहले मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन किए और दान भी दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गंभीर प्रार्थना करते नज़र आ रहे हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज़ का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडनगार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।