इंग्लिश कप्तान नैट सिवर-ब्रंट को पछाड़कर ODI में नंबर-1 महिला बल्लेबाज़ बनीं स्मृति मंधाना

इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए स्मृति मंधाना आईसीसी के महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 63 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली थी। अब उनके 735 रेटिंग अंक हैं। हरमनप्रीत कौर 630 अंकों के साथ 12वें स्थान जबकि ऋचा घोष 36वें स्थान पर हैं।

Load More