इंग्लिश पेसर ने टेस्ट मैच में अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास
इंग्लैंड के पेसर ओली रॉबिन्सन ने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पारी के दूसरे और अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले इंग्लिश गेंदबाज़ बन गए हैं जिसने अपनी पारी के पहले ओवर में तीन विकेट झटके हैं। उन्होंने पारी में कुल 5 विकेट लिए।