आज़ाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 4% तक की तेज़ी देखने को मिली। वहीं, यह तेज़ी कंपनी द्वारा जापान की दिग्गज कंपनी मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के साथ एक नया लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट और प्राइस एग्रीमेंट करने की घोषणा किए जाने के बाद आई। इस समझौते की कुल कीमत लगभग ₹651 करोड़ है।