इंजीनियर ने 6 साल में निपटाया ₹53 लाख का होम लोन, बताया क्या-क्या सीखा

जर्मनी में काम कर रहे दिल्ली के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया है कि उन्होंने कैसे 6 साल में ₹53 लाख का होम लोन क्लियर कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने क्या-क्या सीखा- बहुत ज़्यादा सोचते हो तो होम लोन मत लो, एक सॉलिड री-पेमेंट प्लान तैयार रखो और जितना प्री-पे कर सकते हो करते रहो।"