इंटेल के नए सीईओ लिप-बू टैन को $69 मिलियन (तकरीबन ₹600 करोड़) का वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा। कंपनी फाइलिंग के अनुसार, इसमें $1 मिलियन की बेस सैलरी, 200% तक का परफॉर्मेंस बोनस और $66 मिलियन के स्टॉक-ऑप्शंस शामिल हैं। टैन ने पहले महीने में $25 मिलियन के इंटेल शेयर खरीदने का वादा किया है। टैन 18-मार्च को अपना पदभार संभालेंगे।