हरिद्वार (उत्तराखंड) में शनिवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ड्राइवर ने गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि गोली उन्हें छूकर निकल गई लेकिन घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर काम के दबाव के चलते नौटियाल से नाराज़ था।