इंटर कॉलेज में नाबालिग छात्राओं के सामने हुआ अश्लील डांस: वीडियो शेयर कर यूपी के BJP नेता
गाज़ियाबाद (यूपी) के बीजेपी नेता व स्थानीय पदाधिकारी एचवी त्यागी ने एक वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "गाज़ियाबाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के नानक चंद जनता इंटर कॉलेज में नाबालिग छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अश्लील नंगा नाच किया गया।" उन्होंने डीएम व सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर इस मामले की शिकायत की है।