बेंगलुरु के एक स्टार्टअप की इंटर्न ने रेडिट पर बताया कि सीईओ महिला कर्मचारियों की बेइज़्ज़ती करता था जिसके बाद उसने काम छोड़ दिया। बकौल महिला, सीईओ ने उसपर 'काम करने आती हो या बॉयफ्रेंड संग मज़े करने' और अलग बैठने पर 'पोर्न देख रही हो क्या?' जैसे कमेंट किए। सीईओ के बर्ताव की कई यूज़र्स ने आलोचना की।