इंटरनेट ना होने पर भी कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने e₹ किया लॉन्च
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में ऑफलाइन डिजिटल रुपया (e₹) लॉन्च किया है। डिजिटल रुपया या e₹ भारत की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) है जो असली रुपया का डिजिटल रूप है। गौरतलब है, इससे सबसे ज़्यादा फायदा ग्रामीण और सुदूर इलाकों में रह रहे लोगों को होगा जिनके यहां इंटरनेट की समस्या रहती है।