इंटरनैशनल क्रिकेट में कोहली ने सबसे कम पारियों में घरेलू मैदान पर पूरे किए 12,000 रन

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों (243) में घरेलू मैदान पर 12,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 267 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।