इंटरनैशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर सर्वाधिक कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली इंटरनैशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे व टी20I) में बतौर फील्डर सर्वाधिक कैच (336) लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम था जिन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में 334 कैच लिए थे।