इंटरनल असेसमेंट में फेल होने पर इन्फोसिस ने और 240 ट्रेनीज़ को निकाला
आईटी कंपनी इन्फोसिस ने इंटरनल असेसमेंट में फेल होने पर 240 और ट्रेनीज़ को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने इससे पहले फरवरी में 300 से अधिक ट्रेनीज़ को नौकरी से निकाला था। इंफोसिस इन प्रभावित लोगों को एनआईआईटी और अपग्रेड के माध्यम से मुफ्त अपस्किलिंग प्रोग्राम प्रदान कर रही है ताकि वह कोई और बेहतर नौकरी ढूंढ सकें।