हॉन्डुरास में एक महिला राजनेता पर हुए बम हमले का वीडियो सामने आया है। नैशनल पार्टी की ग्लेडिस अरोरा लोपेज़ के मीडिया इंटरव्यू के दौरान फेंका गया बम उनके सिर से कुछ सेंटीमीटर दूर फटा। पार्टी का आरोप है कि देश में विवादित राष्ट्रपति चुनाव के बाद तनाव के माहौल में लिबर्टी और रिफाउंडेशन पार्टी के सदस्यों ने बम फेंका।