इंडिगो के उड़ान संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
इंडिगो की रद्द हुई उड़ानों का मामला सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि लोग हवाईअड्डों पर फंसे हैं जिनमें से कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कोर्ट ने मामले को तुरंत सूचीबद्ध नहीं किया लेकिन याचिका को नियमित सुनवाई में सूचीबद्ध किया जा सकता है।