इंडिगो को दिसंबर में हज़ारों उड़ानें रद्द होने से लगा तगड़ा झटका, हुआ ₹577 करोड़ का नुकसान
इंडिगो को दिसंबर-2025 में हज़ारों उड़ानें रद्द होने की वजह से हुए देशव्यापी हंगामे के कारण ₹577.2 करोड़ का नुकसान हुआ जिसमें लाखों यात्री प्रभावित हुए थे। डीजीसीए ने हाल ही में इस अव्यवस्था के लिए एयरलाइन पर ₹22.2 करोड़ का जुर्माना लगाया था। बकौल इंडिगो, नए लेबर कोड लागू होने की वजह से उसे ₹969.3 करोड़ का नुकसान हुआ।