इंडिगो की फ्लाइट में नहीं मिला प्री-बुक्ड फूड, स्टाफ ने नज़रअंदाज़ की इमरजेंसी कॉल: डॉक्टर

एक प्री-डायबिटिक डॉक्टर ने इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना करते हुए बताया है कि उन्हें बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में पहले से प्री-बुक्ड फूड नहीं मिला और स्टाफ ने 30 मिनट तक इमरजेंसी कॉल को नज़रअंदाज़ किया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि फ्लाइट ने दोपहर करीब 3:30 बजे उड़ान भरी थी और उन्हें शाम करीब 5:40 बजे खाना दिया गया।